Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Excellent onion masala rice:घर पर बेहतरीन प्याज मसाला चावल तैयार करें बहुत आसानी से

Excellent onion masala rice:घर पर बेहतरीन प्याज मसाला चावल तैयार करें बहुत आसानी से

अगर आपको जल्दी में लंच बॉक्स के लिए कुछ राइस बनाना हो, या फिर डिनर के लिए कोई आसान-सी डिश चाहिए – तो ये excellent onion masala Rice आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसे बनाना बहुत आसान है और झटपट तैयार हो जाता है। चलिए, शुरू करते हैं इसकी रेसिपी!

जरूरी सामग्री:

1. बासमती चावल – 1 कप (धोकर 30 मिनट भिगोया हुआ)

2. तेल – 1 टेबलस्पून

3. घी – 2 टीस्पून

4. तेजपत्ता – 1 छोटा टुकड़ा

5. दालचीनी – 1 इंच का टुकड़ा

6. लवंग – 2

7. स्टार अनीस (चकरी फूल) – 1

8. हरी इलायची – 1

9. जीरा – 1/2 टीस्पून

10. हींग – 1 चुटकी

11. प्याज़ – 1 (पतले स्लाइस के आकार मे कटी हई)

12. हरी मिर्च – 1 से 2 (कटा हुआ)

13. अदरक – 1 टीस्पून (कुटा हुआ)

14. लहसुन – 1 टीस्पून (कुटा हुआ)

15. हल्दी – 1/4 टीस्पून

16. धनिया पाउडर – 1 टीस्पून

17. लाल मिर्च पाउडर – 1टीस्पून (अपने स्वाद अनुसार)

18. दही – 2 बड़े चम्मच (फेंटा हुआ और खट्टा दही नहीं होना चाहिए)

19. गरम मसाला – 1/4 टीस्पून

20. हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)

21. पुदीना – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)

22. पानी – 1 और 3/4 कप

23. नमक – स्वाद अनुसार

24. नींबू का रस – 1 टीस्पून

विधि – कैसे बनाएं प्याज़ पुलाव:

1. चावल तैयार करें: सबसे पहले 1 कप बासमती चावल को 2-3 बार अच्छे से धो लें और फिर 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद सारा पानी निकाल दें।

2. तेल और घी गरम करें: एक प्रेशर कुकर में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें। इसमें 2 टीस्पून घी डालें – इससे फ्लेवर और रिचनेस दोनों मिलेंगे।

3. साबुत मसाले डालें: गरम तेल-घी में डालें – तेजपत्ता, दालचीनी, लवंग, चकरी फूल, और हरी इलायची। फिर डालें आधा टीस्पून जीरा और एक चुटकी हींग। मसालों को तब तक भूनें जब तक इनसे अच्छी खुशबू ना आने लगे।

4. प्याज़ भूनें: अब इसमें डालें पतले स्लाइस की हुई एक बड़ी प्याज़। प्याज़ को मीडियम-हाई फ्लेम पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

5. अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालें: अब डालें बारीक कटी हरी मिर्च, कुटा हुआ अदरक और लहसुन। इन्हें भी तब तक भूनें जब तक अच्छी खुशबू ना आ जाए।

6. पाउडर मसाले मिलाएं: अब डालें – हल्दी, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर। मसालों को प्याज़ के साथ अच्छे से मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं।

7. दही डालें: अब डालें – 2 टेबलस्पून फेंटा हुआ दही (जो खट्टा न हो)। ध्यान रखें कि दही डालने के बाद लगातार चलाते रहें वरना दही फट सकती है।

8. गरम मसाला डालें: अब डालें 1/4 टीस्पून गरम मसाला और मसाले को तब तक पकाएं जब तक साइड से तेल न छोड़ने लगे।

9. हरा धनिया और पुदीना मिलाएं: अब डालें बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना। इन्हें 1 मिनट तक पकाएं ताकि इनकी खुशबू अच्छे से आ जाए।

यह भी पड़े: https://babaiigl.blogspot.com/2025/05/pitod-ki-sabji-recipe.html

10. चावल डालें: अब डालिए भिगोकर रखा हुआ चावल। चावल को हल्के हाथों से मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं ताकि फ्लेवर अच्छे से चावल में समा जाए।

11. पानी, नमक और नींबू रस मिलाएं: अब डालें – 1 और 3/4 कप पानी, स्वाद अनुसार नमक, और 1 टीस्पून नींबू का रस। अच्छे से मिक्स करें और फ्लेम को हाई कर दें।

12. प्रेशर कुक करें: अब कुकर का ढक्कन बंद करें और हाई फ्लेम पर 2 सीटी आने तक पकाएं। फिर कुकर को ठंडा होने दें।

13. पुलाव तैयार है! कुकर ठंडा होने के बाद खोलिए और देखिए – गरमागरम, खुशबूदार प्याज़ पुलाव तैयार है। आप चाहें तो फोक से चावल को हल्के हाथों से अलग कर सकते हैं।

परोसने का तरीका:

इस प्याज़ पुलाव को आप रायते, दाल या किसी भी ग्रेवी वाली सब्ज़ी के साथ सर्व कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

यह रेसिपी 10-15 मिनट में झटपट बन जाती है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। अगर आप कम समय में स्वादिष्ट कोई खाना बनाना चा रहे हैं लेकिन समझ नही पा रहेे हैं के क्या बनाएं तो ये Excellent onion masala rice recipe एक बार जरूर ट्राई करें।

डिस्क्लेमर: 

यह रेसिपी केवल सामान्य जानकारी और घरेलू उपयोग के लिए प्रदान की गई है। इसमें दी गई सामग्री और विधि व्यक्तिगत स्वाद और स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार अलग हो सकती है। कृपया किसी भी खाद्य सामग्री से एलर्जी होने की स्थिति में उपयोग से पहले चिकित्सकीय सलाह लें। लेखक या प्रकाशक किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। रेसिपी का पालन पूरी तरह पाठक के विवेक पर निर्भर है।

यह भी पड़े: https://babaiigl.blogspot.com/2025/05/white-sauce-pasta.html

Post a Comment

0 Comments