₹1.39 लाख में मिलेगी 181 KM रेंज वाली Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर – दमदार फीचर्स और स्टाइल का तड़का!
इस समय पेट्रोल की दाम बहुतही ज्यादा है। इसलिए अगर आप एक बैटरी स्कूटर की तलाश कर रहे हैं जिससे आप रोज की जिंदगी में जो जो काम है जैसे कि ऑफिस जाना, बाजार जाना, स्कूल जाना आदि इन सभी काम को आसानी से ही कर पाए तो Simple Energy One आपके लिए एक परफेक्ट बैटरी स्कूटर हो सकता है। यह दिखने में एकदम मॉडर्न है और बहुत आधुनिक फीचर्स से भी भरपूर है। मैं आपको इसके सभी फीचर्स के बारे में एक-एक करके डिटेल्स में बताऊंगा।
पवरफुल बैटरी और दमदार रेंज ने बनाया सबका पसंदीदा
Simple Energy One S वेरिएंट में 3.7 kWh की बैटरी है। यह बैटरी आप निकाल नहीं पाएंगे क्योंकि यह बैटरी पूरी तरह से बाइक के साथ फिक्स है। IDC के अनुसार यह बाइक 181 किलोमीटर तक चल सकती है। इस बाइक की जो टॉप स्पीड है वह है 105 किलोमीटर प्रति घंटा। यह गाड़ी 2.5 सेकंड में ज़ीरो से 40 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। इस बाइक को आप सभी जगह पर चला पाएंगे अपने-अपने हिसाब से, क्योंकि इसमें चार मोड दिए गए हैं – Eco, Ride, Dash और Sonic।
Also read: https://babaiigl.blogspot.com/2025/07/hero-xtreme-125r-price-features-launch.html
टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी का शानदार कॉम्बिनेशन
इस स्कूटर में TI टेक्नोलॉजी से बना हुआ 7 इंच का एक टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें आप ब्लूटूथ को कनेक्ट कर सकते हैं और इसमें GPS भी देखने को मिलता है। यानी अगर आप एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे तो GPS की मदद से आप बड़ी आसानी से रास्ता ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा इसमें पार्क असिस्ट फीचर भी दिया गया है, जिससे आप स्कूटर को बहुत आसानी से पार्क कर पाएंगे।
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी इसमें मौजूद है, जिसकी वजह से आप आसानी से यह जान पाएंगे कि आपके स्कूटर के टायरों में हवा कम तो नहीं हे। इससे आपकी राइड और भी सुरक्षित हो जाती है।
आपका जो भी सामान होता है जैसे कि कोई बैग, हेलमेट या कोई अन्य चीज़, उसे भी आप इस स्कूटर में आसानी से ले जा सकते हैं क्योंकि इसमें 35 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज भी दिया गया है।
आप समझ ही रहे होंगे कि यह स्कूटर बेहद आधुनिक फीचर्स से भरपूर है और जब आप इसे चलाएंगे तो आपको एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
शानदार डिज़ाइन और दमदार सेफ्टी फीचर्स
इसका डिजाइन बहुत ही सुंदर है अगर आप इस स्कूटर को दूर सेबी देखेंगे तो भी आपको देखकर एक बार कहना ही पड़ेगा की वह कितनी स्टाइलिश स्कूटर है। ये स्कूटर 5 रंगों में आपको मिलेगा जैसे की Brazen Black, Grace White, Azure Blue और Namma Red जैसे शानदार रंग। इस स्कूटर की सामने और पीछे दो परी यो में ही डिस्क ब्रेक दिया गया हे, सिर्फ यही नहीं इस ब्रेक के साथ Combined Braking System (CBS) भी है ताकि आप जब ब्रेक मारे तब दोनों पहिया ही बैलेंस करके रुके इसमें आपकी और बाइक की भी सेफ्टी होती है।
कीमत और वैरिएंट की जानकारी
Simple Energy One स्कूटर आपको दो वेरिएंट में मिलेगा एक है one s और आपको यह लगभग 1,39,999 रुपए में मिलेगा। दूसरा वाला है one standard, ये वेरिएंट आपको लगभग 1,66,694 रुपए में मिलेगा।इतनी कीमत में इतना सब कुछ मिलना वाकई इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी स्कूटर बना देता है।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी कंपनी की वेबसाइट और अन्य स्रोतों पर आधारित है। किसी भी खरीदारी से पहले आधिकारिक वेबसाइट या शोरूम से पूरी जानकारी जरूर लें।

0 Comments