Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Rain Alert: आज से 17 जून तक लगातार बारिश शुरू इन राज्यों में, आईएमडी की तरफ से जारी हुआ अलर्ट

Rain Alert: आज से 17 जून तक लगातार बारिश शुरू इन राज्यों में, आईएमडी की तरफ से जारी हुआ अलर्ट

Rain Alert: अभी पूरे उत्तर भारत में जो गर्मी पड़ रही है ना, वो सब रिकॉर्ड तोड़ दी है। हालत ये है कि लोग दोपहर में बाहर निकलने से घबरा रहे हैं। दिल्ली ए

नसीआर में तो आज गर्मी को लेकर रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। राजस्थान से लेकर बिहार तक तापमान 42 डिग्री पार कर चुका है। लोगों को बस एक ही उम्मीद है – कब बारिश होगी और थोड़ी राहत मिलेगी। इसी बीच IMD यानी भारतीय मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून से लेकर 17 जून तक देश के कई राज्यों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है। और हां, सिर्फ बारिश ही नहीं – कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने का भी खतरा है।

दिल्ली एनसीआर में इतने दिन होगी भारी बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत मे 13 जून से लेकर 17 जून के बीच पंजाब,  हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में बारिश की पूरी-पूरी उम्मीद जताई गई है। कुछ दिन पहले ही मौसम विभाग की ओर से बताया गया था कि 12 जून के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा, और अब वही हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यहां हल्की से मध्यम बारिश का माहौल बन रहा है। हरियाणा और पंजाब में तो 14 जून को तेज हवाओं के साथ आंधी की भी संभावना है। इन राज्यों के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, ऐसे में बारिश लोगों के लिए राहत की सांस लेकर आएगी।

यूपी बिहार के लिए जानिए मौसम का हाल

अब बात करते हैं उत्तर प्रदेश और बिहार की। यूपी में तो मौसम विभाग ने 12 जून से ही चेतावनी जारी कर दी थी। कई जिलों में आज से ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हवाएं भी तेज चलेंगी, करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से।

पश्चिमी यूपी में दो दिन तक और गर्मी बनी रहेगी लेकिन इसके बाद यहां भी बारिश शुरू होने के पूरे चांस हैं। बिहार की बात करें तो यहां भी तापमान हाई पर चल रहा है और अब IMD ने यहां के लिए भी बारिश का इशारा दे दिया है।

पहाड़ी राज्य में गर्मी से हाल बेहाल

अब आते हैं पहाड़ी इलाकों पर। हिमाचल प्रदेश के मैदानी हिस्सों में भी गर्मी अपने चरम पर है। हालत ये है कि यहां भी लोग गर्मी से परेशान हो चुके हैं। उधर राजस्थान के गंगानगर की बात करें तो वहां बुधवार को तापमान सीधा 48 डिग्री तक पहुंच गया था।

मतलब ये कि राजस्थान और हिमाचल दोनों जगह अब लोग बारिश की राह देख रहे हैं।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी

साउथ इंडिया में तो पहले से ही मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से 15 जून के बीच आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई जिलों में बारिश होने के पूरे आसार हैं।

केरल में 12 जून से 16 जून तक बारिश का माहौल बना रहेगा और कर्नाटक में तो 12 जून से 17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है। बही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल की बात करे तो इन जगहों में 14 और 15 जून को तेज बारिश हो सकती है।

गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी 12 जून से 17 जून के बीच अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

निष्कर्ष  

पूरा देश अब मानसून के रंग में रंगने वाला है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, हर हिस्से में मौसम बदलने जा रहा है। गर्मी से बेहाल जनता को कुछ राहत मिलने वाली है, लेकिन साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी को हल्के में मत लेना। बाहर निकलते वक्त मौसम का अपडेट चेक जरूर करें।

Disclaimer: 

यह लेख विभिन्न समाचार स्रोतों और मौसम विभाग की रिपोर्ट पर आधारित है। मौसम से जुड़ी किसी भी स्थिति के लिए आधिकारिक IMD वेबसाइट पर अपडेट चेक करना न भूलें।

Post a Comment

0 Comments