CTET July 2025 Latest News: सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन को लेकर बड़ी खबर, एग्जाम रद्द होने की चर्चा तेज
CTET July 2025: सीटीईटी July 2025 से जुड़ी जो ताज़ा अपडेट है वो लाखों उम्मीदवारों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। जो भी अभ्यर्थी जुलाई में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का इंतज़ार कर रहे थे उनके लिए ये खबर थोड़ा झटका देने वाली भी हो सकती है और थोड़ी राहत देने वाली भी। दरअसल, सीबीएसई की तरफ से जुलाई 2025 सीटेट नोटिफिकेशन को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट आई है, उसके मुताबिक यह परीक्षा इस बार स्थगित की जा सकती है। जी हां, जुलाई सेशन का जो नोटिफिकेशन है, वो शायद जारी ही ना हो और इसकी जगह अब सीधा दिसंबर सेशन की तैयारी की जाएगी।
फिलहाल सीबीएसई की तरफ से कोई ऑफिशियल सूचना तो जारी नहीं की गई है लेकिन जो अंदरूनी रिपोर्ट सामने आ रही हैं, उनके अनुसार सीटेट जुलाई 2025 एग्जाम को रद्द करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। यानी की जो छात्र जुलाई में CTET देने की सोच रहे थे, उन्हें अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि परीक्षा अब सीधे दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है।
CBSE की नई योजना को लेकर अपडेट
जैसा कि पहले सीटेट हर साल दो बार होता था — एक बार जुलाई में और दूसरी बार दिसंबर में। लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर से जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक जुलाई का एग्जाम इस बार नहीं होगा। यानी CTET July 2025 के लिए कोई अलग से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाएगा। बल्कि इस बार का पूरा फोकस अब दिसंबर सेशन पर रहेगा।
अब सवाल उठता है कि क्या दिसंबर 2025 सीटेट का नोटिफिकेशन समय से आएगा? तो इसका जवाब है – हां। खबरों के अनुसार सीबीएसई इस बार दिसंबर सेशन के नोटिफिकेशन को पहले ही अगस्त या सितंबर में जारी करने की योजना बना रही है। पहले के अनुसार ये नोटिफिकेशन अक्टूबर या नवंबर में आता था, लेकिन इस बार इसे थोड़ा पहले ही लाया जा सकता है ताकि स्टूडेंट्स को तैयारी का पूरा समय मिल सके और किसी तरह की परेशानी ना हो।
सीटेट नोटिफिकेशन में क्या-क्या रहेगा
जब भी सीटेट का नया नोटिफिकेशन आएगा, उसमें पूरी जानकारी दी जाएगी – जैसे कि परीक्षा की तारीख, समय, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और बाकी महत्वपूर्ण निर्देश। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, आवेदन शुल्क भरना होगा और फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होगा। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना डॉक्यूमेंट और बाकी चीजें अभी से तैयार रखें ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
सीटेट एग्जाम का भविष्य में क्या महत्व रहेगा?
सीटेट परीक्षा को पास करना केंद्रीय स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य होता है। यानी अगर आप केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय या केंद्र सरकार के किसी अन्य स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं तो सीटेट पास होना जरूरी है। सीटेट एक नेशनल लेवल की परीक्षा है और इसका सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही आप केंद्र सरकार की किसी भी शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सीटेट पास उम्मीदवारों को जल्दी ही केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) की तरफ से आने वाले विज्ञापनों में आवेदन करने का भी मौका मिलेगा। इसलिए जो भी छात्र शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए सीटेट पास करना पहली सीढ़ी होती है।
सीटेट में कितने पेपर होते हैं?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं जबकि दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए होता है। जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर यानी पेपर 1 और पेपर 2 देना होगा। पेपर 1 के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने दो वर्षीय एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा या चार वर्षीय शिक्षा कार्यक्रम पूरा किया हो। वहीं पेपर 2 के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास डीएलएड या बीएड की डिग्री है। इस प्रकार, सीटेट परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार केंद्र सरकार के अंतर्गत शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त कर सकते हैं और सीटेट सर्टिफिकेट के माध्यम से वे विभिन्न शिक्षक भर्ती विज्ञापनों में आवेदन करने के योग्य बनते हैं।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और संभावित स्रोतों पर आधारित है। CBSE की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निर्णय से पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुष्टि अवश्य कर लें।

0 Comments