Morola macher tok:अभी सीख ले यह रेसिपी का आसान तरीका, जो स्वादिष्ट के साथ साथ पौष्टिक भी है
मोरोल मछली का टोक' एक अनोखा स्वाद है जिसमें खट्टा, तीखा और मीठा तीनों মज़ा है। इसे घर पर ही आसान तरीके से और कम सामग्री में बनाया जा सकता है। एक बार खा लेंगे तो इसका स्वाद भूलना मुश्किल होगा।
परिचय:
गर्मियों में अगर खाने में कुछ हल्का, खट्टा और चटपटा मिल जाए तो क्या कहना! खासकर जब उसमें कच्चे आम की खटास और देसी स्वाद वाली मोरोला मछली हो। मोरोला मछली बंगाल के गांवों की एक खास पहचान है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से घर पर कच्चे आम के साथ खट्टी-मीठी मोरोला मछली की टोक (स्टू) बना सकते हैं। ये रेसिपी झटपट तैयार होती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है।सामग्री:
1. मोरोला मछली – 250 ग्राम
2. कच्चा आम – 1 मध्यम (पतले लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
3. सरसों का तेल – 4 बड़े चम्मच
4. सूखी लाल मिर्च – 2
5. हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
6. काली सरसों – 1/2 चम्मच
7. हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
8. नमक – स्वाद अनुसार
9. चीनी – 1 चम्मच
10. पानी – जरूरत के हिसाब से
बनाने की विधि:
1.मछली को साफ धोकर उसमें हल्दी और नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें।
अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और मछली को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। ज्यादा कुरकुरी न बनाएं, बस हल्का फ्राई करें।
2.उसी तेल में सूखी मिर्च और काली सरसों डालें। जब खुशबू आने लगे, तो कटा हुआ कच्चा आम डालें और हल्का सा भूनें।
3.अब इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा पानी डालें। आम को कुछ मिनट ढककर पकाएं ताकि वह थोड़ा गल जाए।
4.जब आम थोड़ा नरम हो जाए, तो तली हुई मछली डालें। अब इसमें थोड़ा और पानी डालें ताकि हल्का शोरबा बने। इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट पकने दें।
5.फिर 2-3 आम के टुकड़ों को चम्मच या कांटे से मैश कर दें – इससे सूप गाढ़ा और स्वादिष्ट बनेगा।
अब 1 चम्मच चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। इससे खट्टेपन का संतुलन बना रहेगा।
6. इसके बाद ऊपर से कटी हरी मिर्च डालें ताकि हल्की तीखापन और खुशबू अच्छी आए ।
https://babaiigl.blogspot.com/2025/05/bhindi-do-paija-recipe.html

0 Comments