Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Foli machli ka jol alu dekar: खाने मैं स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी।

 Foli machli ka jol alu dekar: खाने मैं स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी।

Foli machli ka jol alu dekar:

फॉली मछली का झोल आलू देकर-ये भोजन स्वाद में अतुलनीय और पोषक तत्वों से भरपूर है। आसान तरीके से एक ही समय में घर का बना हुआ स्वाद और स्वास्थ्य का आनंद लें।

परिचय:

विभिन्न बंगाली मछली रेसिपी में से "फॉली मछली क्या झोल आलू देकर" ए रेसिपी बहुत पसंदीदा भोजन हे । मसाला, ताजा मछली और आलू से बना ये भोजन स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक तत्व से भी भरपूर हे।यह उन लोगों के लिए एकदम सही भोजन है जो स्वादिष्ट और हल्का भोजन चाहते हैं।

सामग्री:

. फॉली मछली-  5 टुकड़े

. आलू -250 ग्राम(लंबी लंबी करके कटा हआ)

. काला जीरा- 1/2 चा चम्मच

. 4 हरी मिर्च (बीच में से थोड़ीसी कटी हुई)

. 1 टमाटर (मध्यम आकार मैं कटी हुई)

. 1/2 चम्मच हल्दी(हाफ मसाले में और हाफ मछली में मिलाने के लिए)

. नमक (स्वाद अनुसार)

. 1/2  चा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)

. सरसों का तेल -50 ग्राम

विधि:

१. सबसे पहले मछली को अच्छे से धो लें और उस पर नमक और हल्दी लगा लें।

२. गैस चलाएं और उसमें एक कराई बैठाइये। उसके बाद उसमें तेल डालें, तेल गर्म होने के बाद उसमें एक-एक करके मछली को तल ले। और दूसरे बर्तन पर उठा ले। अब कराई में एक-एक करके काला जीरा और हरी मिर्च डाले डालकर सांभर दे।

३. फिर इसमें आलू डालें और उसको हल्का भूरा होने तक भूनें। जब आलू भून जाए तो उसमें नमक, कटे हुए टमाटर, हल्दी और मिर्च पाउडर एक-एक करके डालें और मसाले को अच्छी तरह भून ले। आप चाहें तो मिर्च पाउडर छोड़ सकते हैं। मसालों को कुछ देर भूनने के बाद, आलू को पकाने के लिए पर्याप्त पानी डालें। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि कारी उबल रहा है, तब उसमें मछली डाल दें। थोड़ी देर बाद, कांटे से जांच लें कि आलू पक गए हैं या नहीं। अगर आलू नरम हो गए तो समझ लीजिए कि आपकी कड़ी तैयार है। फिर इसे दूसरे बर्तन पर डाल ले।

सेवा:

आप इसे गरम चावल के साथ परोस सकते हैं। यह गरम गरम चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है। अगर आप खाते के समय इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें तो यह और भी बहुत स्वादिष्ट लगेगा।

 Also read:


Post a Comment

0 Comments