अगर आप सोच सोच कर परेशान हो गए हैं के आलू से नया क्या बनाएं तो ये dahi aloo recipe जरूर ट्राई करें।
Dahi Aloo Recipe: यह दही आलू रेसिपी खाने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही बनाने में आसान है। कोई भी इसे बहुत आसानी से बना सकता हैं। और आप इसे बहुत कम समय में भी बना सकते हैं
परिचय:
जब जल्दी में कुछ हल्का और स्वादिष्ट बनाना हो, तब दही आलू की सब्जी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। खासकर व्रत के दिनों में या जब घर में सब्जियां कम हों, तब दही और आलू का मेल बहुत काम आता है। यह सब्जी उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद सबको अच्छा लगता है।
दही आलू की सब्जी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि पचाने में भी आसान होती है। इसे रोटी, पराठा या पूरी के साथ खाया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे बिना प्याज और लहसुन के भी बनाया जा सकता है और यह बहुत टेस्टी लगती है। आइए जानते हैं इसे कैसे आसानी से बनाया जा सकता है।
सामग्री:
1.उबले आलू – 4 (मध्यम आकार के)
2.दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
3.हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
4.अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ या कटा हुआ)
5.जीरा – 1 छोटा चम्मच
6.हींग – 1 चुटकी
7.हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
8.धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
9.लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
10.नमक – स्वाद अनुसार
11.तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
12.धनिया पत्ता – कटा हुआ (गार्निश के लिए)
विधि:
1.उबले हुए आलुओं को छीलकर हल्का मोटा-मोटा तोड़ लें। पूरी तरह मैश न करें। हल्का दानादार रहने दें ताकि सब्जी का स्वाद और टेक्सचर अच्छा आए।
2. उसके बाद गैस जलाइए और उसे पर कराई बैठ कर उस में तेल या घी डालकर गर्म होने दे। गरम हो जाए तो उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें हींग, कटी हरी मिर्च और अदरक डालें और थोड़ा भून लें। फिर हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर देकर धीमी आंच पर मसालों को भूनें।
https://babaiigl.blogspot.com/2025/05/bhindi-do-paija-recipe.html
3. अब फेंटा हुआ दही थोड़ा-थोड़ा करके मसाले में डालें और इसे लगातारआहिस्ता आहिस्ता हिलाते रहे ताकि दही फटे नहीं। जब दही उबलने लगे, तो थोड़ा पानी डालकर पतलीसी ग्रेवी बना लें।
4.अब उसमें आलू दे और अच्छे से मिला ले। स्वाद अनुसार नमक डालें और मध्यम आंच पर 7 से 8 मिनट तक होने दे। जब थोड़ा-थोड़ा सुख जाए और ग्रेवी के जैसा हो जाए तब गैस को बंद कर दे और उसे दूसरा कटोरा पर डाल ले। ऐसे ही तैयार हो गई आपकी स्वादिष्ट दही आलू सब्जीl सब्जी बन जाने के बाद ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया पट्टा डाल दे।
सेवा:
इसे गरमा-गरम रोटी, पराठा या व्रत में कुट्टू की रोटी के साथ परोसें।
निष्कर्ष:
दही आलू की सब्जी एक ऐसी रेसिपी है जो जल्दी बनती है, स्वाद में लाजवाब होती है और हर मौके पर काम आती है। चाहे उपवास हो, हल्का खाना बनाना हो या अचानक कोई मेहमान आ जाए – ये रेसिपी हर बार आपके काम आएगी।

0 Comments