Besan Chilla Recipe:सिर्फ 10 मिनट में तैयार करले बेसन का चिल्ला।जो स्वादिष्ट के साथ साथ हेल्दी भी ह
Besan Chilla Recipe:
अगर आप सोच रहे की ब्रेकफास्ट में कुछ अलग रेसिपी बनाएं तो ,सबसे बेस्ट ऑप्शन हे बेसन का चिल्ला,क्योंकि ए टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी है, और इसे आप बहुत कम समय में भी बना सकते हैं। इसके हर बाइट में मिलेगा आपको एक नया स्वाद हर बार। चलिए हम देख लेते हैं कैसे कम समय में बनाया जाता है बेसन चिल्ला रेसिपी
सामग्री
1 कप बेसन (चने का आटा)
1 प्याज (बारीक कटा)
1 टमाटर (बारीक कटा)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
थोड़ा हरा धनिया
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
पानी – घोल बनाने के लिए
तेल – सेंकने के लिए
बनाने का तरीका
घोल तैयार करें:
बेसन को एक कटोरे में डालें। फिर इसमें एक-एक करके कटा हुआ प्याज, टमाटर, मिर्च, अदरक, धनिया पत्ता, हल्दी और नमक डालें।
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। ध्यान रखें कि यह न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। यह थोड़ासा गाड़ा होगा।
तवा गरम करें:
तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल दे और उस तेल को पूरा तवे में अच्छे से मिलाए।
चिल्ला फैलाएं:
मिश्रण को एक चम्मच या कटोरे में लें और इसे पैन पर अच्छे से गोल आकार में फैला दें।
सेकें
तबा के किनारे पर थोड़ा तेल छिड़कें और मध्यम आंच मैं पकाएं। जब नीचे का भाग सुनहरा रंग जैसी हो जाए तो उसे पलट दें और दूसरी ओर भी इसी प्रकार सेंक लें।
परोसे :
गरमागरम बेसन का चिल्ला हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें.
निष्कर्ष:
बेसन चिल्ला एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाला भारतीय व्यंजन है, जो हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट या स्नैक का खाना हो सकते हैं।
इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अगली बार जब कुछ हल्का-फुल्का और हेल्दी खाना हो, तो इस आसान बेसन चिल्ला रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें।

0 Comments