NEET UG Result Out Today: नीट यूजी रिजल्ट जारी होगा आज, इन सभी कैंडिडेट्स का रिजल्ट किया गया रद्द, पूरी जानकारी यहां से जानिए
NEET UG Result Out Today: तो अब जो जो स्टूडेंट्स नीट यूजी 2025 का इंतजार कर रहे थे उनके लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने निकल कर आया है। क्योंकि अब जो नीट यूजी का रिजल्ट है वो कभी भी जारी किया जा सकता है, हां जी हां, NTA के माध्यम से अभी-अभी जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक NEET का रिजल्ट 13 जून को कभी भी जारी हो सकता है। लेकिन लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है की अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है।
22 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस बार NEET UG 2025 में शामिल हुए थे और सभी को अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट के पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसके तुरंत बाद रिजल्ट भी आ जाएगा।
रिजल्ट से पहले जारी होगी फाइनल आंसर की
तो जैसा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हर बार करती है, पहले आपत्तियों को सुलझाया जाता है, उसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी यानी की Final Answer Key जारी होती है। इस बार भी वैसा ही होने वाला है। 5 मई को परीक्षा हुई थी, उसके बाद आंसर की आई, आपत्तियाँ ली गई और अब फाइनल उत्तर कुंजी तैयार कर ली गई है, बस अब कुछ ही देर में वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट भी जारी होगा। और जैसे ही रिजल्ट जारी होगा वैसे ही स्कोर कार्ड भी आ जाएगा और साथ ही साथ All India Merit List भी जारी कर दी जाएगी।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
अब बात करते हैं कि नीट का रिजल्ट चेक कैसे करना है? तो सबसे पहले आपको ntaresults.nic.in या neet.ntaonline.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां NEET UG Result 2025 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करना है। फिर मांगी गई जानकारी जैसे – एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा डालना है।
जैसे ही आप सबमिट करेंगे वैसे ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा। आप चाहें तो उसका प्रिंट आउट निकाल लें या फिर PDF सेव कर लें, ताकि बाद में काम आए।
इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा रद्द
अब यहां सबसे बड़ी खबर यह है की कुछ स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। हां, सही पढ़ा आपने। NTA ने खुद बताया है की इस बार परीक्षा में कई स्टूडेंट्स ने गलत तरीके से पेपर देने की कोशिश की, कुछ नकल करते पकड़े गए और कुछ तकनीकी गड़बड़ी में फंस गए। ऐसे सभी छात्रों की पहचान की जा चुकी है और उनका रिजल्ट रोक दिया गया है, कुछ का रिजल्ट पूरी तरह से रद्द भी कर दिया गया है।
तो अगर आपने परीक्षा पूरी तरह ईमानदारी से दी है तो घबराने की कोई बात नहीं है।
इस बार की मार्किंग स्कीम क्या रहेगी?
NEET UG 2025 की मार्किंग स्कीम वैसे ही रहेगी जैसे हर साल होती है। सही उत्तर पर 4 नंबर मिलेंगे, गलत उत्तर पर 1 नंबर कटेगा। और अगर आपने किसी सवाल को छोड़ दिया है यानी अनअटेम्प्टेड छोड़ा है तो उस पर ना नंबर मिलेगा, ना कटेगा।
कई छात्रों को ये बात नहीं पता होती कि मार्किंग का सीधा असर कट ऑफ पर पड़ता है, इसलिए हर सवाल सोच समझकर करना चाहिए।
मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग का क्या रहेगा प्रोसेस?
अब बात करते हैं कि जब रिजल्ट आ जाएगा तो आगे क्या होगा? तो सबसे पहले मेरिट लिस्ट निकलेगी। उसमें आपकी All India Rank दी जाएगी। उस रैंक के आधार पर काउंसलिंग शुरू होगी और फिर कॉलेज अलॉटमेंट का प्रोसेस शुरू होगा।
2025 की मेरिट लिस्ट में सभी राज्यों के स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा लेकिन एडमिशन सिर्फ रैंक और कैटेगरी के आधार पर ही होगा।
तो कुल मिलाकर बात ये है की अगर आपने NEET की परीक्षा ईमानदारी से दी है, और सही-सही उत्तर लिखे हैं तो आपका रिजल्ट अच्छा आने वाला है।
बाकी जो रिजल्ट से जुड़ी जानकारी है वो आपको इसी वेबसाइट पर मिलती रहेगी। तो अपडेट के लिए जुड़े रहिए।
Disclaimer:
यह लेख इंटरनेट व मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया NTA की वेबसाइट पर विज़िट करें।

0 Comments