Header Ads Widget

Responsive Advertisement

KTM RC 200 नया फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च 2025 में,जानिए क्या है इसकी कीमत और खासियत

KTM RC 200 नया फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च 2025 में,जानिए क्या है इसकी कीमत और खासियत

KTM RC 200 को 2025 में नया TFT कलर डिस्प्ले, अपग्रेडेड स्विचगियर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है – जानिए क्या है नई कीमत और क्या-क्या मिल रहा है नया

परिचय:

KTM RC 200 एक स्पोर्ट्स बाइक है। अब इसे 2025 में और भी ज्यादा हाईटेक बना दिया गया है। कंपनी ने इसमें कुछ तगड़े अपडेट्स दिए हैं , जिसकी वजह से ये बाइक अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और एडवांस लगती है। पहले तो इसमें नया पेंट और OBD-2B कंप्लायंट इंजन आया था, लेकिन अब इसमें TFT कलर डिस्प्ले, नया स्विचगियर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल गए हैं। ये सारे अपग्रेड्स न सिर्फ राइडिंग का मजा बढ़ाते हैं बल्कि इसे मार्केट में और भी मजबूत खिलाड़ी बना देते हैं।

अब मिलेगा 5-इंच का TFT डिस्प्ले

नई RC 200 में अब पुराना LCD डिस्प्ले हटाकर 5 इंच का कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है। ठीक वही यूनिट है जो आपको 200 Duke जैसी बाइक्स में भी मिलती है। इसमें बॉन्डेड ग्लास यूज़ किया गया है जो स्क्रैच से बचाता है और काफी मजबूत भी होता है। चाहे बारिश हो या धूल भरी सड़कों पर चलना हो, ये डिस्प्ले हर हालत में क्लियर और टिकाऊ रहता है।

ब्लूटूथ और स्मार्ट फीचर्स का भी मिलेगा मजा

इस TFT स्क्रीन में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। यानी आप KTM की ऐप से बाइक को कनेक्ट करके म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉल अलर्ट पा सकते हैं और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का भी यूज़ कर सकते हैं। इन सभी चीजों को कंट्रोल करने के लिए नया 4-वे स्विचगियर दिया गया है जिससे स्क्रीन के सारे फीचर्स बड़े आराम से एक्सेस किए जा सकते हैं।

अब किन बाइक्स से होगी टक्कर?

ये नए अपडेट्स RC 200 को Yamaha R15M, Pulsar RS200, Hero Karizma XMR और Suzuki Gixxer SF 250 जैसी बाइक्स के बराबर लाकर खड़ा करते हैं। खासकर Yamaha R15M में पहले से ही TFT स्क्रीन और कनेक्टिविटी फीचर्स हैं, तो अब KTM ने भी अपनी RC 200 को इस रेस में पीछे नहीं छोड़ा है। ये अपग्रेड युवाओं को खासा पसंद आ सकते हैं।

इंजन में कोई बदलाव नहीं

RC 200 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले जैसा ही 199.5cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 24 hp की पावर और 19 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में 43mm WP Apex USD फोर्क्स और पीछे 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।

ब्रेकिंग के लिए सामने 320mm की डिस्क (रेडियल कैलिपर के साथ) और पीछे 230mm की डिस्क (फ्लोटिंग कैलिपर के साथ) मिलती है। सीट हाइट 835mm है और बाइक का कर्ब वेट 160 किलो है।

कितनी है कीमत?

KTM RC 200 की एक्स-शोरूम कीमत अब करीब 2.54 लाख रुपये हो गई है। हाल ही में KTM ने अपने कई बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं – जैसे RC 200, 250 Duke, RC 390 और 390 Duke वगैरह। लेकिन बात ये है कि RC 200 में अब जो नए-नए फीचर्स मिल रहे हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि ये बढ़ी हुई कीमत काफी हद तक सही बैठतो है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों पर आधारित है। कृपया खरीदने से पहले अधिकृत डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से पूरी कीमत और सभी सुविधाओं की पुष्टि जरूर कर लें।

Post a Comment

0 Comments