HTET 2025 परीक्षा तिथि घोषित
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) अब दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई तारीखें घोषित
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की नई तारीखें अब घोषित हो चुकी हैं। यह परीक्षा अब 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। इन दो दिनों में प्राथमिक शिक्षक (लेवल-1), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (लेवल-2), और स्नातकोत्तर शिक्षक (लेवल-3) की परीक्षाएं ली जाएंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने इसकी पुष्टि की है। यह परीक्षा पहले दिसंबर 2024 में होनी थी, फिर इसे फरवरी 2025 तक टाल दिया गया था। लेकिन अब फिर से बदलाव करके इसे जुलाई में तय किया गया है। लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को अब परीक्षा की नई तिथियाँ मिल गई हैं।
परीक्षा दो पालियों में होगी
HTET परीक्षा दोनों दिनों दो-दो पालियों में ली जाएगी।
1.पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
2.दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
HTET एडमिट कार्ड: कब जारी होगा?
HTET 2024 के एडमिट कार्ड परीक्षा से 5 से 10 दिन पहले जारी होने की संभावना है। अनुमान है कि एडमिट कार्ड 16 जुलाई से 22 जुलाई के बीच कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि, सटीक तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। चूंकि परीक्षा 26 और 27 जुलाई को है, इसलिए एडमिट कार्ड उससे पहले जरूर जारी कर दिए जाएंगे।
HTET एडमिट कार्ड 2025: ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. “Admit Card” सेक्शन में जाएं।
3. HTET 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें (जब लिंक एक्टिव हो)।
4. अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
5. सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Also read: https://babaiigl.blogspot.com/2025/05/ssc-gd-2025.html
HTET परीक्षा पैटर्न: जानिए परीक्षा का स्वरूप
1. कुल प्रश्न: 150
2. हर प्रश्न के अंक: 1
3. कुल अंक: 150
4. समय: 2 घंटे 30 मिनट
5. निगेटिव मार्किंग: नहीं है
प्रश्न पत्र में शामिल विषय: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, हिंदी व अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और विषय से संबंधित प्रश्न।
0 Comments